ग्वालियर डीआईजी अमित सांघी शुक्रवार को अशोकनगर जिले के वार्षिक दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया और जवानों की यूनिफॉर्म, अनुशासन और फिटनेस का मूल्यांकन किया। डीआईजी ने बेहतर फिटनेस और यूनिफॉर्म वाले जवानों के नाम इनाम ह
.
परेड के बाद उन्होंने स्क्वायर ड्रिल का अवलोकन किया। एसडीओपी, थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों की कमांड क्षमता की जांच की गई। कुछ अधिकारियों को सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए। डीआईजी ने यह भी कहा कि पुलिस बल की दक्षता बनाए रखने के लिए समय-समय पर जनरल परेड आयोजित की जाए।
इसके बाद बलवा ड्रिल की रिहर्सल की गई, जिसमें दो टीमों ने भाग लिया। एक टीम ने प्रदर्शनकारियों की भूमिका निभाई, पत्थरबाजी की और एक झोपड़ी में आग लगाई। दूसरी टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता का प्रदर्शन किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस वाहनों की स्थिति भी परखी। कई पुराने वाहनों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया। वाहनों को स्टार्ट कराकर और सायरन टेस्ट करके उनकी कार्यक्षमता की जांच की गई। बाद में वे पुलिस सम्मेलन में शामिल हुए।
मीडिया से चर्चा में डीआईजी सांघी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने आरआई को आदेश दिया कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराकर हेल्थ कार्ड बनाए जाएं। पुलिस लाइन में अस्पताल और बेहतर एंबुलेंस की व्यवस्था भी जल्द की जाएगी। साथ ही जिले में नई पुलिस चौकियों की आवश्यकता वाले स्थानों की सूची भी तैयार कराई जाएगी।
ड्रिल के दौरान की तस्वीरें

