बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर मंडला में जश्न: सांसद कुलस्ते बोले- मोदी-नीतीश की एकजुटता पर जनता ने जताया भरोसा – Mandla News

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर मंडला में जश्न:  सांसद कुलस्ते बोले- मोदी-नीतीश की एकजुटता पर जनता ने जताया भरोसा – Mandla News


बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर मंडला में जश्न मनाया गया।

मंडला में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रदेश की पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर प्रतिक्रिया दी।

.

सांसद कुलस्ते ने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मजबूत नेतृत्व तथा एनडीए की एकजुटता का नतीजा है। कुलस्ते ने बताया कि सभी घटक दल एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरे, जिसे जनता का भारी समर्थन मिला।

सांसद बोले-‘जंगलराज’ से बाहर निकाली जनता

कुलस्ते ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को ‘जंगलराज’ से बाहर निकाला। जनता ने इस प्रयास को और मजबूती देने के लिए एनडीए को वोट दिया। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं का समर्थन एनडीए की जीत में महत्वपूर्ण कारक रहा।

मुख्यमंत्री पद के सवाल पर सांसद कुलस्ते ने स्पष्ट किया कि एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, इसलिए अगले मुख्यमंत्री भी वही होंगे।

दोनों नेताओं ने मंडला में पासपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया था, जहां उन्होंने बिहार चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल गलत

राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलस्ते ने कहा कि देश और बिहार की जनता राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाती है।

उन्होंने जोर दिया कि बार-बार ईवीएम और आयोग पर आरोप लगाना उचित नहीं है। कुलस्ते के अनुसार, देश की दिशा और नीतियों को समझना महत्वपूर्ण है, केवल प्रधानमंत्री को रोकने की राजनीति से सफलता नहीं मिलती।

बिहार चुनाव परिणाम पर एनडीए नेतृत्व की सराहना की

पीएचई मंत्री संपतिया उईके ने भी बिहार चुनाव परिणाम पर एनडीए नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में एनडीए लगभग 200 सीटों के करीब पहुंचा है। उईके ने विश्वास जताया कि यह जीत जनता के एनडीए पर भरोसे को दर्शाती है, और पूर्ण बहुमत की सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।



Source link