बिहार चुनाव में NDA की जीत पर शाजापुर में जश्न: कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, भाजपा प्रदेश मंत्री बोले-यह जीत विपक्ष के लिए एक बड़ा संदेश – shajapur (MP) News

बिहार चुनाव में NDA की जीत पर शाजापुर में जश्न:  कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, भाजपा प्रदेश मंत्री बोले-यह जीत विपक्ष के लिए एक बड़ा संदेश – shajapur (MP) News


बिहार में NDA की जीत का शाजापुर में जश्न मनाया गया।

शाजापुर में बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत का जश्न भी मनाया गया। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे शाजापुर बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

.

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

भाजपा प्रदेश मंत्री बोले-यह जीत विपक्ष के लिए एक बड़ा संदेश

जश्न के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण बहुमत से मिली यह जीत विपक्ष के लिए एक बड़ा संदेश है।

भट्ट ने विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस, को अपने काम और जनता से दूरी पर आत्ममंथन करने की सलाह दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के अंतिम चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में सक्रिय रहने के बजाय मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में देखे गए, जिससे उनकी चुनाव के प्रति गंभीरता पर सवाल उठता है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की दिशा में बताया महत्वपूर्ण कदम

क्षितिज भट्ट ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में लगातार विजय प्राप्त कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती है, जबकि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप में उलझा रहता है।

भट्ट ने इस जीत को ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के भाजपा के सपने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।



Source link