नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बार फिर से दमदार बॉलिंग की. उन्होंने विरोधी टीम को शुरुआती झटके दिए लेकिन मैच के दौरान जो हुआ उसपर कोई भी फैन यकीन नहीं कर पाया. पहले दिन के खेल के पहले घंटे में बुमराह ने साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनर्स रयान रिकेल्टन और एडेन मार्करम का विकेट चटकाया. रिकेल्टन को क्लीन बोल्ड किया जबकि मार्करम का कैच ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे लपका. ये दो विकेट नहीं बल्कि बुमराह ने जो कमेंट साउथ अफ्रीकी कप्तान तेंबा बवुमा का विकेट लेने के लिए किया उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.
साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने तेंबा बावुमा को विकेटों के सामने फंसाया और जोरदार अपील की. उनकी अपील को ऑन-फील्ड अंपायर ने नजरअंदाज कर दिया जिसके बाद उन्होंने डीआरएस के लिए अपने साथियों के साथ चर्चा की. चर्चा के दौरान बुमराह की स्टंप-माइक पर बावुमा के लिए जिस तरह से शब्दों का इस्तेमाल किया वो सुनकर हर एक फैन दुखी है.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बुमराह को साउथ अफ्रीका के कप्तान के लंबाई का मजाक उड़ाने वाले शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है. इतना ही नहीं उन्होंने अपमानजनक शब्द के साथ गाली भी निकाली. शुभमन गिल तब मैदान पर नहीं थे और ऋषभ पंत उप कप्तान होने के नाते कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे थे. उन्होंने बुमराह को समझाया और रिव्यू नहीं लिया. वीडियो में कहे अपशब्द की वजह से ही हम ये वीडियो आपके लिए नहीं लगा पा रहे हैं.
बड़ी पारी खेलने में असफल
बावुमा कोलकाता में चल रहे टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वह केवल 11 गेंदों में 3 रन ही बना सके. उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा. कुलदीप द्वारा फेंके गए 16वें ओवर की छठी गेंद पर, बावुमा को लेग स्लिप में ध्रुव जुरेल ने कैच किया. उनके आउट होने के समय दक्षिण अफ्रीका 16 ओवर में 71/3 पर संघर्ष कर रहा था.
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज