Last Updated:
महिंद्रा XEV 9S 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 27 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, हार्मन कार्डन साउंड, पैनोरमिक सनरूफ और 542-656 किमी रेंज के साथ टाटा सिएरा को टक्कर देगी.
नई दिल्ली. महिंद्रा XEV 9S 7-सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक SUV 27 नवंबर 2025 को ऑफिशियली लॉन्च होने के लिए तैयार है. हर गुजरते दिन के साथ, टीज़र इमेज और वीडियो के माध्यम से नई जानकारी सामने आ रही है. लेटेस्ट टीज़र में इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में डिटेल्स सामने आएं है. आइए एक नज़र डालते हैं.
ट्रिपल स्क्रीन सेटअप
XEV 9e की तरह, यह नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV भी ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ आएगी, जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पैसेंजर के लिए एक समर्पित एंटरटेनमेंट डिस्प्ले शामिल होगा. इस मामले में इसकी टक्कर सीधे तौर पर टाटा सिएरा से होने वाली है. क्योंकि 25 नवंबर को टाटा सिएरा से भी पर्दा उठने वाला है. टाटा की ये एसयूवी भी ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ आने वाली है.
टीजर में क्या दिखा?
ऑफिशियल टीज़र से कंफर्म हुआ है कि ग्लॉस ब्लैक स्टीयरिंग व्हील के साथ एक इलुमिनेटेड लोगो, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, स्लाइडिंग सेकंड रो सीट्स और मेमोरी फंक्शन के साथ पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हैं. XEV 9S में XEV 9e और BE 6 की तरह टॉगल-लाइक पावर विंडो स्विच भी होंगे.
और क्या है खास?
अपकमिंग महिंद्रा XEV 9S में तीन-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड और मसाजिंग फ्रंट सीट्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसी सुविधाएं भी हो सकती हैं.
महिंद्रा XEV 9S बैटरी और रेंज
हालांकि, ऑफिशियल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन 7-सीटर XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV के XEV 9e के 59kWh और 79kWh बैटरी पैक शेयर करने की संभावना है. सिंगल मोटर कॉन्फ़िगरेशन में, ये बैटरियां क्रमशः 542 किमी और 656 किमी की MIDC रेंज देती हैं. XEV 9S के अपने 5-सीटर सिबलिंग के समान रेंज आंकड़े पेश करने की उम्मीद है.