मैहर में बिहार चुनाव परिणाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह: पार्टी ने विजय जुलूस निकाला, विकास को बताया जीत का आधार – Maihar News

मैहर में बिहार चुनाव परिणाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह:  पार्टी ने विजय जुलूस निकाला, विकास को बताया जीत का आधार – Maihar News


बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद मैहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह व्यक्त किया। भाजपा एवं एनडीए गठबंधन की सफलता के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र और विकास की जीत बताते हुए शहर में विजय जुलूस न

.

विजय जुलूस का नेतृत्व मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष कमले सुहाने ने किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा, जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया, मिठाई बांटी और भाजपा नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए।

विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मतदाताओं ने विकास और स्थिर शासन के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। जिला अध्यक्ष कमले सुहाने ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का विश्वास ही इस जीत की असली ताकत है।

जुलूस के दौरान शहर में लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते दिखे। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं को फूलमालाएँ पहनाई गईं। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, जयंती तिवारी, अनीता तिवारी, विकास तिवारी, कुलदीप तिवारी, रवि सराफ, सूर्य प्रकाश चौरसिया, दिलीप त्रिपाठी, नितिन ताम्रकार, मनी चौरसिया, प्रिंस शर्मा,जितेंद्र शुक्ला, पारसनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं।

भाजपा समर्थकों ने इस जीत को राजनीतिक बदलाव के साथ-साथ “जनता की जीत” बताया।



Source link