राजगढ़ में करंट लगने से युवक की मौत: सिंचाई के दौरान बिजली के तार की चपेट में आया, दो महीने पहले बेटी हुई थी – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में करंट लगने से युवक की मौत:  सिंचाई के दौरान बिजली के तार की चपेट में आया, दो महीने पहले बेटी हुई थी – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के दुर्जनपुरा गांव में शुक्रवार सुबह खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा खेत के रास्ते में निकले बिजली के तार के संपर्क में आने से हुआ। वर्तमान में पोस्टमार्टम जारी है।

.

मृतक की पहचान हेमराज वर्मा के रूप में हुई है। हेमराज सुबह करीब 8 बजे गेहूं की फसल में पानी देने खेत पहुंचा था। इसी दौरान खेत के रास्ते में निकले बिजली के तार की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ा।

आसपास खेतों में काम कर रहे लोग उसकी चीख सुनकर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई और परिजन व ग्रामीणों के साथ मिलकर हेमराज को खिलचीपुर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक साल पहले हुई थी शादी, दो महीने पहले हुई थी बच्ची

ग्रामीणों ने बताया कि हेमराज की शादी एक साल पहले सालरी गांव की रामकन्या बाई से हुई थी। दो महीने पहले ही उनके घर एक बच्ची का जन्म हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही खिलचीपुर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link