रायसेन में बाल दिवस पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम: बाल मेले सजे, छात्रों ने स्टॉल-नाटक से प्रतिभा दिखाई – Raisen News

रायसेन में बाल दिवस पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम:  बाल मेले सजे, छात्रों ने स्टॉल-नाटक से प्रतिभा दिखाई – Raisen News


रायसेन में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बाल मेलों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए गए।

.

नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था डॉ. राधाकृष्णन मेमोरियल स्कूल में ‘बाल दिवस कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटकों का मंचन किया और संस्था की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के संचालक जावेद अहमद, मनोज सक्सेना, हरीश सोनी, जीतेंद्र शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में, केंद्रीय विद्यालय में भी 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह-गान प्रस्तुतियों और विविध गतिविधियों का मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चों में उत्साह भरने के लिए वेशभूषा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने रचनात्मकता और प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आरके. रुद्र ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया।

देखिए तस्वीरें…



Source link