वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों पर ठोका रिकॉर्डतोड़ शतक तो सदमे में क्यों चला गया पाकिस्तान? वजह ही कुछ ऐसी है

वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों पर ठोका रिकॉर्डतोड़ शतक तो सदमे में क्यों चला गया पाकिस्तान? वजह ही कुछ ऐसी है


Vaibhav Suryavanhi 32 Balls Hundred: बाल दिवस के मौके पर बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए महज 32 गेंदों पर शतक जड़कर क्रिकेट जगत में एक बार फिर सनसनी मचा दी. एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में शुक्रवार (14 नवंबर) को यूएई के खिलाफ मैच में वैभव ने 42 गेंदों पर 144 रनों की करिश्माई पारी खेली. इस दौरान 14 वर्षीय युवा सनसनी ने 11 चौके और 15 छक्के जड़े. 

इधर वैभव सूर्यवंशी यूएई के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे थे और उधर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में क्रिकेट फैंस सदमे में थे. इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प है. वैभव की तूफानी पारी के दम पर इंडिया-ए ने UAE के खिलाफ 20 ओवरों में 297 रनों का पहाड़ खड़ा किया. कप्तान जितेश शर्मा ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए 32 गेंदों पर 83 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी के नाम से क्यों कांपा पाकिस्तान?

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंद पर सेंचुरी ठोककर ना सिर्फ यूएई के गेंदबाजों को बर्बाद किया, बल्कि पाकिस्तान को भी चेतावनी दी कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है. दरअसल, इसी टूर्नामेंट में रविवार, 16 नवंबर को भारत-ए टीम का सामना पाकिस्तान-ए से होगा. वैभव ने जिस तूफानी अंदाज में खेलते हुए यूएई के गेंदबाजों को तहस-नहस किया, उसको देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान की टीम भी 14 साल के खिलाड़ी से खौफ में होगी. 

Add Zee News as a Preferred Source


वैभव ने ऋषभ पंत की कर ली बराबरी

32 गेंदों पर शतक ठोककर वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बराबरी कर ली. पंत ने 2018 में हिमाचल के खिलाफ मैच में 32 गेंद पर ये कारनामा किया था. वहीं T20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल  ]के नाम है. दोनों ने 2024 में 28 गेंद पर सेंचुरी जड़ इतिहास रचा था.

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा वसीम अकरम का घमंड! पंजा खोलते ही बनाया ऐसा बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान को मिर्ची लगनी तय

 



Source link