Chirchita Benefits: प्रकृति में ऐसे अनेकों पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. इन्हीं में से एक है चिचरी जिसे कई जगहों पर अलग-अलग नाम से जानते है, लगभग जगह चिरचिटा के नाम से लोग इसे जानते हैं लेकिन विंध्य क्षेत्र में चिचरी के नाम से जानते हैं. रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन डाॅक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि चिरचिटा पौधा अपने कांटेदार बीजों और लंबे पुष्पगुच्छों के लिए जाना जाता है. इसकी जड़, पत्तियों और बीजों का प्रयोग आयुर्वेदिक दवाओं में होता था. इसे वात और कफ दोष को शांत करने वाला माना जाता था. ग्रामीण इलाकों में इसका उपयोग घाव भरने, दर्द निवारण और पेट के रोगों में किया जाता था. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चिचरी का दातुन मिर्गी के मरीज को कराया जाता है इससे मिर्गी के दोरे आना धीरे धीरे कम हो जाते हैं.