सांप की तरह लहराती हुई गेंद पर बोल्ड हुए यशस्वी , गेंदबाज को भी देखकर यकीन नहीं हुआ

सांप की तरह लहराती हुई गेंद पर बोल्ड हुए यशस्वी , गेंदबाज को भी देखकर यकीन नहीं हुआ


Last Updated:

India vs Australia 1st Test Match: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सिर्फ 12 रन बनाकर बोल्ड हो गए. इस तरह यशस्वी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए.

पहली पारी में यशस्वी जायसवाल सिर्फ 12 रन बनाकर हुए आउट

कोलकाता: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का रोमांच शुरू हो चुका है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जा रहा है. मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को सिर्फ 159 रन के स्कोर पर समेट दिया. इसके जवाब में टीम इंडिया दिन की समाप्ति तक 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए.

साउथ अफ्रीका को कम स्कोर पर रोकने के बाद भारतीय टीम पहले दिन के तीसरे सेशन में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही. दरअसल टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हो गए. यशस्वी के रूप में टीम इंडिया को ये झटका सिर्फ 18 रन के स्कोर पर लगा. यशस्वी मार्को येनसन के खिलाफ 7 ओवर में सांप की तरह लहराती गेंद पर बोल्ड हो गए. इस तरह यशस्वी 27 गेंद खेलकर सिर्फ 12 रन ही बना पाए.



Source link