16वीं बार खोला पंजा… वर्कलोड मैनेजमेंट पर बुमराह बोले- नहीं दूंगा जवाब

16वीं बार खोला पंजा… वर्कलोड मैनेजमेंट पर बुमराह बोले- नहीं दूंगा जवाब


Last Updated:

Jasprit Bumrah reactions after 5 wicket haul: जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर चली रही चर्चाओं को दरकिनार कर दिया.बुमराह ने कहा कि मैं जिस भी फॉर्मेट में खेलता हूं, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं.ये सवाल मेरे सवाल नहीं हैं. मैं इनका जवाब नहीं दूंगा.

जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लेने के बाद दिया बयान.

नई दिल्ली. जसप्रीत बुमराह ने शानदार वापसी की है. बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए. वह शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं. वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह को कई मैचों में आराम दिया जाता है.ताकि वह तरोताजा होकर अगले मैच में उतर सकें. बेहतरीन लय में वापसी करने वाले बुमराह ने अपने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर चल रही चर्चाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं.

भारत को सूखी पिच पर 2012 के बाद पहली बार चार स्पिनरों के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसमें बुमराह ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए. इस तरह घरेलू मैदान पर उन्होंने तीसरी दफा और कुल मिलाकर 16वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया. उनके इस प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट के पहले दिन 55 ओवर में महज 159 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला के बाद बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए मैच चुनने को लेकर कड़ी आलोचना हो रही है.

जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लेने के बाद दिया बयान.

‘ये सवाल मेरे सवाल नहीं हैं’
पीठ में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. फिर इंग्लैंड में उन्हें दो टेस्ट मैच में आराम दिया गया जिससे आलोचकों ने उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए. बुमराह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैं जिस भी प्रारूप में खेलता हूं, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. ये सवाल मेरे सवाल नहीं हैं. मैं इनका जवाब नहीं दूंगा. मैं जितना हो सके उतना खेलने की कोशिश करता हूं. मैं अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करता हूं.’

‘मैं हर प्रारूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं’
कई प्रारूपों में खेलने वाले बुमराह इंग्लैंड दौरे से लगातार खेल रहे हैं. वह एशिया कप टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत हासिल करने वाली टीम में खेल, फिर पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में खेले और ऑस्ट्रेलिया में पिछली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी खेले, हालांकि उन्हें वहां वनडे श्रृंखला के लिए आराम दिया गया. उन्होंने कहा, ‘मैं हर प्रारूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. जब तक मैं योगदान दे पा रहा हूं और नयी चीजें सीखने की कोशिश कर पा रहा हूं, उससे मैं खुश हूं.’

‘मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं’
घरेलू परिस्थितियों में स्पिनरों का दबदबा रहता है तो ऐसे में बुमराह ने माना कि भारत में इस तरह के विकेट लेना कितना खास है. उन्होंने कहा, ‘जब भी आप भारत में खेलते हैं तो यह तय है कि स्पिनर ढेर सारे विकेट लेंगे. इसलिए जब भी आप सीमित स्पेल में प्रभाव डाल पाते हैं तो हमेशा अच्छा लगता है. मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. टेस्ट मैच में अब भी काफी काम बाकी है.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

16वीं बार खोला पंजा… वर्कलोड मैनेजमेंट पर बुमराह बोले- नहीं दूंगा जवाब



Source link