Last Updated:
How to Grow Ginger in Pot: आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों के मौसम में गमले में अदरक का पौधा कैसे उगाया जा सकता है. दरअसल, सर्दियों के मौसम में घर-घर अदरक का उपयोग होता है. अदरक इम्यूनिटी को बूस्टर का काम भी करती है. इसलिए डॉक्टर भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं.
अगर आप विंटर सीजन में अपने गमले में अदरक पौधा लगाना चाहते हैं, तो यहां से आइडिया ले सकते हैं. क्योंकि अदरक आजकल हर रसोई की जरूरत है. ठंड के मौसम में हर कोई खाने में अदरक लेते हैं. यह बॉडी को गर्म रखने का काम करती है.

दरअसल, सर्दियों के मौसम में अदरक इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है. इसलिए डॉक्टर भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं. ऐसे में अगर आप अदरक को घर में ही उगा लें तो बाजार से खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों के मौसम में गमले में अदरक का पौधा कैसे उगाया जा सकता है. सबसे पहले एक गमले में मिट्टी और गोबर की खाद को मिक्स करके भर दें.

अब अदरक के बीज को गमले में डाल दें या फिर आप घर में मौजूद अदरक को अंकुरित करके 2-3 इंच तक काटकर मिट्टी में कम से कम 2 इंच तक अंदर लगा सकते हैं.

अदरक के पौधे को किसी ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त धूप आती हो. इसके अलावा पौधे में ज्यादा पानी न डालें. बस दिन में एक ही बार पानी दें.

अदरक को कीड़े से बचाने के लिए नींबू पानी का घोल बनाकर उसका छिड़काव कर सकते हैं. वहीं हर महीने पौधे में जैविक खाद भी डाल सकते हैं.

अदरक को उगने में 20 से 25 दिन का समय लगता है. करीब 25 दिनों के बाद अदरक इस्तेमाल करने लायक हो जाएगा. उसके बाद अदरक को सावधानी पूर्वक गमले से निकालें और उपयोग करें.

बता दें, ठंड मौसम में घर-घर अदरक का उपयोग होता है. खासकर, इसके बिना चाय का स्वाद तो अधूरा ही रहता है. सर्दी से बचने के लिए ज्यादातर लोग अदरक वाली चाय पीना पसंद करते हैं.