Last Updated:
Basi Roti Khane Ke Fayde : बासी रोटी को लेकर लोगों की राय अक्सर नकारात्मक रही है, लेकिन इसके हेल्थ बेनेफिट्स को जानकर आप इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. बासी रोटी में पोषक तत्वों की भरमार होती है.आइए जानते हैं बासी रोटी खाने के फायदे.
सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. लगातार पारा गिरता हुआ नजर आ रहा है और ठंडी हवाओ का दौर जारी है. इन दिनों कई लोग अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देते हैं. कई तरह के हेल्दी फूड खाते हैं. अक्सर देखा जाता है किसी को भी कुछ भी खाना हो लोग गर्म ही खाना पसंद करते हैं.

अगर गर्म खाना ना हो तो स्वाद फीका सा लगता है. इसलिए लोग इन दिनों घर मे गर्म खाने के साथ गर्म रोटी खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी, जिसे हम बेकार समझते हैं, असल में शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. अकसर घरों में रात की बची हुई रोटियां सुबह के नाश्ते में कई लोग आज भी खाते है. आखिर ऐसा क्यों आइए जानते हैं.

कई जानकार इसे आज भी औसधी के रूप मे खाते है. आयुर्वेद में भी बासी रोटी को स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है. सबसे पहले इसके फायदों की बात करें तो, बासी रोटी शरीर में ठंडक पहुंचाती है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है. इसे खाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और एसिडिटी या गैस जैसी समस्याएं नहीं होतीं.

इतना ही नही यह बासी रोटी में शुगर के रोगों का भी राज छुपा हुआ है. अब आपके मण मे यह विचार आ रहा होगा कि शुगर के मरीजों के लिए भी बासी रोटी फायदेमंद कैसे हो सकती है. लेकिन यह सच है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है. रात की रोटी में स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है, जो सुबह खाने पर शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है.

अगर आप बहुत जायदा थकान महसूस करते हैं तो यह बासी या रात की रखी हुईं रोटी पलभर मे थकान दूर कर सकती है.बासी रोटी का सुबह के समय सेवन करने से दिनभर थकान महसूस नहीं होती. बासी रोटी वजन घटाने वालों के लिए भी अच्छी मानी जाती है, क्योंकि यह पेट भर देती है और कैलोरी कम देती है.

बासी रोटी को सुबह अक्सर आपने गांव के लोगों को खाते हुए देखा हो. बासी रोटी को खाने के कई पारंपरिक तरीके हैं. सबसे लोकप्रिय तरीका है. दूध के साथ खाना. सुबह खाली पेट ठंडे दूध में रोटी तोड़कर खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन सुधरता है.

अगर आप रोटी को दही के साथ खाना चाहते है तो, बासी रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर दही में मिलाएं, और थोड़ा नमक व जीरा पाउडर डालें. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि पेट के लिए भी बेहद हल्की होती है. जिससे पेट भी भर जाता है और कोई नुकसान भी नही.

गांव के लोग आज भी सेहत से फ़िट होते हैं. क्योंकि वह सबसे ज्यादा इसका सेवन करते हैं. अगर आप स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो बासी रोटी में गुड़ या शहद भी मिला सकते हैं. इससे यह नाश्ते का मीठा और एनर्जी से भरा विकल्प बन जाती है. ध्यान रखें कि रोटी साफ़ और ढकी हुई रखी हो, और रातभर फ्रिज या ढक्कन वाले बर्तन में रखी जाए, ताकि नमी या धूल न लगे.