Last Updated:
Bihar Chunav News: बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है. पूरे प्रदेश के तमाम जिलों के भाजपा कार्यालयों में जश्न मनाया जा रहा है. इसके अलावा कांग्रेस पर कटाक्ष भी किए जा रहे हैं. देखें रिपोर्ट…
Bhopal News: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर पैदा कर दी. रतलाम, जबलपुर, धार सहित कई जिलों में आतिशबाजी, मिठाई वितरण और नृत्य के साथ जश्न मनाया गया. एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा, “जाति-वर्ग से ऊपर उठकर विकास की राजनीति को बिहार की जनता ने स्वीकारा है. यह क्रम पूरे देश में दोहराया जाएगा. 2047 का भारत पीएम नरेंद्र मोदी के सपने का विकसित भारत बनकर रहेगा.”
पहले से पता था, ये ठीकरा फोड़ेंगे….
जबलपुर में सांसद आशीष दुबे, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और विधायक अशोक रोहाणी सहित भाजपा नेताओं ने मालवीय चौक पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी. राकेश सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कटाक्ष किया, “जब बीजेपी के जमीनी नेता प्रचार में जुटे थे, तब राहुल पचमढ़ी में घूम रहे थे. हार के बाद फिर ईवीएम और SIR पर ठीकरा फोड़ेंगे, लेकिन हम पहले से जानते थे ऐसा ही होगा.” उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी.
केंद्रीय राज्यमंत्री ने मनाया जश्न
धार में बीजेपी कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में जश्न हुआ. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की. ठाकुर ने कहा, “यह विकास की जीत है. पीएम मोदी के कार्यों को देखकर बिहारवासियों ने आशीर्वाद दिया.”
SIR से वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण
मध्य प्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर ने कहा, “यह मोदी-नीतीश सरकार की नीतियों की जीत है. आधी आबादी ने एनडीए पर भरोसा जताया. इस जीत से बिहार के विकास को पंख लगेंगे. विपक्ष ने SIR को मुद्दा बनाया, लेकिन जनता ने नकार दिया. इससे वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण हुआ.” एमपी बीजेपी नेता इस जीत को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती का संकेत मान रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह ‘डबल इंजन’ मॉडल की सफलता है, जो विपक्ष के जातिवादी राजनीति को चुनौती देगी.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें