Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जल्द ही प्रदूषण और यातायात दोनों समस्याओं का समाधान एक साथ होने जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI ने एक अनोखी और पर्यावरण-हितैषी पहल के तहत शहर से निकलने वाले ठोस कचरे सॉलिड वेस्ट का उपयोग करके प्रदेश की पहली 10 लेन सड़क बनाने की योजना बनाई है. यह प्रोजेक्ट न केवल शहर की यातायात समस्या को सुलझाएगा, बल्कि भोपाल की पहचान बन चुके कचरे के पहाड़ों को भी समाप्त करने में बड़ी भूमिका निभाएगा.यह प्रोजेक्ट भोपाल के रत्नागिरी से आश्रम चौराहे तक 16 किलोमीटर से अधिक की दूरी में 10 लेन सड़क का निर्माण करेगा. यह मध्य प्रदेश के बुनियादी ढांचे के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.10 लाख टन कचरे की मांग NHAI के अधिकारियों ने इस अभिनव Project के लिए भोपाल नगर निगम से 10 लाख Metric Ton उपयुक्त ठोस कचरा उपलब्ध कराने की मांग की है. NHAI इस कचरे का उपयोग सड़क निर्माण में गैप भरने और साइड भरने (Gap Filling and Side Filling) के लिए करेगा.