उज्जैन में बिरसा मुंडा जयंती पर हुआ जनजातीय गौरव दिवस: प्रभारी मंत्री बोले- अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा, समुदाय के हितों के लिए संघर्ष किया – Ujjain News

उज्जैन में बिरसा मुंडा जयंती पर हुआ जनजातीय गौरव दिवस:  प्रभारी मंत्री बोले- अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा, समुदाय के हितों के लिए संघर्ष किया – Ujjain News


क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

.

मंत्री टेटवाल ने कहा कि जब जनजातीय समुदाय का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था और उनकी जमीनें छीनी जा रही थीं, तब 12 वर्षीय बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा। उन्होंने सभी समुदायों के हित और गौरक्षा के लिए संघर्ष किया और सफल रहे।

प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है। उन्होंने भोपाल स्टेशन का नाम राजमाता रानी कमलापति के नाम पर रखकर भारत के जनजातीय इतिहास को पुनर्जीवित किया है। केंद्र और राज्य सरकारें सभी वर्गों के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

क्रांतिकारियों ने सर्वस्व बलिदान दिया कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि आजादी की लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, रानी दुर्गावती, टंट्या मामा और गांधीजी जैसे अनेक वीर क्रांतिकारी हुए, साथ ही कई गुमनाम क्रांतिकारियों ने भी अपना सर्वस्व बलिदान दिया। राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ महाराज ने इस दिन को सद्भावना का दिन बताया और प्रधानमंत्री मोदी की बिरसा मुंडा के प्रति श्रद्धा का उल्लेख किया। नगर निगम सभापति कलावती यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के देश को गौरवान्वित करने वाले महान कार्यों को याद किया और उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम स्थल पर राज्य स्तरीय और राष्ट्र स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान विधायक सतीश मालवीय, जिला पंचायत सदस्य शोभाराम मालवीय, एसपी प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link