Last Updated:
Josh Hazlewood Out: ऑस्ट्रेलिया को एशेज टेस्ट से पहले अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को रूप में बड़ा झटका लगा है. वो चोटिल होने की जह से पर्थ टेस्ट से बाहर हो गए हैं. माइकल नेसर टीम में शामिल. कप्तान पैट कमिंस पहले ही टीम में नहीं हैं.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ स्टेडियम में होने वाले पहले एशेज टेस्ट से एक हफ्ते पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड की टीम को उनको ना होने का फायदा मिलेगा क्योंकि हेजलवुड की गिनती इस वक्त दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में होती है. कप्तान पैट कमिंस पहले ही बाहर हैं और उनके ना होने से गेंदबाजी आक्रमण पर असर पड़ेगा.
जोश हेजलवुड ने बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यू साउथ वेल्स के शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान विक्टोरिया के खिलाफ खेलते हुए अपनी हैमस्ट्रिंग चोटिल कर ली थी. शुरुआती स्कैन में कोई समस्या नहीं दिखी थी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने शनिवार को बताया कि दोबारा किए गए इमेजिंग स्कैन में हेजलवुड की हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन की पुष्टि हुई है.
Another blow to Australia’s pace stocks has put Brendan Doggett on the brink of a Test debut.