झाबुआ में बिरसा मुंडा जयंती पर निकाली रैली: जनअभियान परिषद ने भमती गांव में की सभा, करवड़ ग्राम पंचायत में भी हुआ कार्यक्रम – Jhabua News

झाबुआ में बिरसा मुंडा जयंती पर निकाली रैली:  जनअभियान परिषद ने भमती गांव में की सभा, करवड़ ग्राम पंचायत में भी हुआ कार्यक्रम – Jhabua News


झाबुआ जिले में शनिवार को जननायक बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जन अभियान परिषद ने ग्राम पंचायत डाबड़ी के भमती गांव में रैली निकाली और माल्यार्पण किया। वहीं, पेटलावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत करवड़ में भी 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

.

भमती गांव में मनाई जयंती

डाबड़ी ग्राम पंचायत के भमती गांव में जन अभियान परिषद ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इस अवसर पर एक रैली भी निकाली गई। जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

पैसा जिला समन्वयक गौर सिंह कटारा ने युवाओं से बिरसा मुंडा के कर्तव्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर प्रभारी राजू सोलंकी ने किया।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पंवार, मेंटर लालचंद चारेल, देवचंद चारेल, करवड़ सेक्टर प्रभारी वकील वसुनिया, सरपंच भुरा मेडा, सचिव पप्पू सिंह गणावा, पेसा मोबिलाइजर रमजू गरवाल, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष दरवेश भूरिया, मणिलाल भूरिया, मीडिया प्रभारी मांगीलाल गरवाल, सामाजिक कार्यकर्ता कांतिलाल गरवाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। आभार व्यक्त देवचन चारेल ने किया।

करवड़ गांव में भी हुआ आयोजन

पेटलावद क्षेत्र के ग्राम करवड़ में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन और बस स्टैंड पर किया गया। सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सरपंच विकास बाबूलाल गामड़, उपसरपंच राजेश पाटीदार, सूरज गामड़, भेरू सिंह चौहान, सचिन गामड़, प्रकाश डामर, बंटी सिंगाड़, भंवर सिंह झाला, लक्ष्मण भाई, पुष्पा मालवीय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।



Source link