Faf du Plessis IPL Career: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. शनिवार (15 नवंबर) को रिटेंशन डे के दिन दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लिया. उसने टीम की कप्तानी करने वाले फाफ डुप्सेसिस को रिलीज कर दिया. 41 साल के डुप्लेसिस इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भी कप्तानी कर चुके हैं और वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय तक खेले थे. उन्हें चेन्नई के सफलतम ओपनर्स में एक माना जाता है.
आईपीएल मिनी ऑक्शन में बोली लगेगी या नहीं?
फाफ डुप्लेसिस को रिलीज करने के बाद एक बड़ा सवाल यह उठा है कि क्या वह आईपीएल मिनी ऑक्शन में बिक पाएंगे? इस बात की संभावना काफी कम संभावना जताई है. डुप्लेसिस दुनिया भर के लीग में खेलते हैं, लेकिन उनकी उम्र धीरे-धीरे बढ़ रही है. वह अभी भी दुनिया के फिट खिलाड़ियों में एक हैं और लगातार रन भी बना रहे हैं, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए शायद ही कोई टीम बोली लगाए.
फाफ ने किया था खराब प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स ने 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में फाफ डु प्लेसिस को खरीदा था. फील्ड पर फाफ काफी ऊर्जावान दिखते हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में बतौर बल्लेबाज फाफ का प्रदर्शन उनकी प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं रहा था. 9 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 123.93 की स्ट्राइक रेट और 22.44 की औसत से 202 रन बनाए थे. उनका ये प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों के मुताबिक नहीं था और संभवत: इसी वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Team Purse: रिटेंशन के बाद KKR के पास सबसे ज्यादा पैसे, मुंबई का अकाउंट खाली, यहां देख लें पूरी लिस्ट
गजब का आईपीएल करियर
रिलीज किए जाने के बाद फाफ डु प्लेसिस निश्चित रूप से मिनी ऑक्शन में आएंगे. सवाल यह है कि 41 साल के इस खिलाड़ी पर क्या कोई टीम दाव लगाएगी. नीलामी में हर टीम ऐसे खिलाड़ी को खरीदना चाहती है, जो उनके लिए लंबे समय तक खेल सके. ऐसे में उम्र फाफ के लिए मुश्किल बन सकती है. हालांकि फाफ के पास फिटनेस है, दुनिया की अन्य टी20 लीग में उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं. वह आईपीएल के सफलतम बल्लेबाजों में से एक हैं. फाफ ने अपनी पहचान एक नियमित रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज के रूप में बनाई है. 2012 से 2025 के बीच 154 मैचों में फाफ ने 39 अर्धशतक लगाते हुए 4,773 रन बनाए हैं. उनका औसत 35 और स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर है.