बुरहानपुर के न्यामतपुरा स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर के आसपास फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन रविवार सुबह 8 बजे से कार्रवाई शुरू करेगा। यह कदम उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद उठाया जा रहा है।
.
मंदिर समिति ने अतिक्रमण न हटने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने मंदिर के आसपास के सभी अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए।
शनिवार शाम पुलिस और प्रशासनिक टीम ने न्यामतपुरा पहुंचकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम वीर सिंह चौहान, एएसपी एएस कनेश, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, टीआई कोतवाली सीताराम सोलंकी, टीआई शिकारपुरा कमलसिंह पंवारसाथ ही भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
समय के साथ बढ़ा अतिक्रमण अधिकारियों के अनुसार, पहले मंदिर क्षेत्र के पास अतिक्रमण कम था, लेकिन बीते वर्षों में कुछ लोगों ने यहां कब्जा कर लिया था। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।