मऊगंज में छात्रों की सुसाइड रोकने को टास्क फोर्स गठित: शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य निगरानी के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश – Mauganj News

मऊगंज में छात्रों की सुसाइड रोकने को टास्क फोर्स गठित:  शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य निगरानी के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश – Mauganj News



मऊगंज जिले में शिक्षण संस्थानों में छात्रों के बीच बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार जैन ने उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशों और माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों

.

यह समिति जिले के महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और अन्य शिक्षण संस्थाओं में छात्रों की मानसिक सेहत, व्यावहारिक समस्याओं और तनाव प्रबंधन से संबंधित मुद्दों की निगरानी करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य आत्महत्या जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम के लिए मार्गदर्शन, निगरानी और आवश्यक हस्तक्षेप सुनिश्चित करना है।

गठित समिति के अध्यक्ष मऊगंज के कलेक्टर होंगे

गठित समिति के अध्यक्ष स्वयं कलेक्टर मऊगंज होंगे। शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य को सदस्य सचिव और आईटीआई मऊगंज के प्राचार्य को सचिव नामित किया गया है। समिति में पुलिस अधीक्षक, श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग), जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र सामाजिक सुरक्षा एवं विस्तार अधिकारी, और मुख्य नगर परिषद अधिकारी, नगर परिषद मऊगंज को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

यह समिति छात्रों के तनाव, परीक्षा दबाव, रैगिंग, पारिवारिक समस्याओं और अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों की पहचान के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित करेगी। इसके अतिरिक्त, यह संस्थानों में काउंसलिंग, हेल्पलाइन, जागरूकता कार्यक्रम और नियमित निरीक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य करेगी।

जिला प्रशासन का यह कदम युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने और शिक्षण संस्थानों में एक सुरक्षित और सहायक वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।



Source link