रायसेन नगर पालिका प्रशासन ने सागर तिराहा पर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया है। इस खाली हुई जगह पर अब नगर पालिका 43 दुकानों का निर्माण करा रही है। इन दुकानों को नीलामी के माध्यम से व्यवसाय करने के लिए लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।
.
पहले सागर तिराहा पर लोगों ने टपरा और गुमटी रखकर अवैध कब्जा कर रखा था। नगर पालिका ने इस अतिक्रमण को सख्ती से हटवाया, ताकि सागर तिराहा का सौंदर्यीकरण किया जा सके। तिराहा के दूसरी तरफ भी अतिक्रमण था, जिसे हटाकर व्यवस्थित दुकानें बनाई जा रही हैं। दुकानों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य दिसंबर अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
नगर पालिका की सीएमओ सुरेखा जाटव ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत सागर तिराहा पर इन दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है, जो नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को मिलेंगी।