रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौत: मुरैना में गांव के लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया – Morena News

रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौत:  मुरैना में गांव के लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया – Morena News


मुरैना में देवगढ़ थाना क्षेत्र के नन्दपुरा गांव के पास चंबल की अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामलखन कुशवाह, निवासी अगरौता (

.

हादसे के समय युवक नन्दपुरा इलाके में क्यों गया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। हादसे के बाद नन्दपुरा और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक का शव उठाने से रोक दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से रोज सैकड़ों अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली इस क्षेत्र से गुजरते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। कुछ देर बाद गांव के बुजुर्गों और सामाजिक लोगों की समझाइश पर ग्रामीण माने और शव पुलिस को सौंप दिया।

मौके पर ग्रामीण और पुलिस

ट्रैक्टर का पहिया युवक के सिर से गुजरा हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ। रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इतनी तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक को टक्कर मारी कि ट्रॉली का पहिया युवक के सिर से होकर गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से शाम तक सैकडों ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत लेकर गुजरते हैं।तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी के चलते हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

पुलिस तलाश में जुटी, ट्रैक्टर अज्ञात एसडीओपी जौरा नितिन बघेल ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली अभी अज्ञात है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का आक्रोश स्वाभाविक है। पुलिस उनके साथ है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link