वेंकटेश अय्यर के हाथ निकला 237500000 रुपए, IPL 2026 से पहले केकेआर ने निकाला

वेंकटेश अय्यर के हाथ निकला 237500000 रुपए, IPL 2026 से पहले केकेआर ने निकाला


Last Updated:

Venkatesh Iyer: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया है. वेंकटेश अय्यर को केकेआर की टीम पिछले सीजन में 23.75 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा था. हालांकि, वेंकटेश अय्यर के लिए पिछला सीजन बहुत ही निराशाजनक रहा.

वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने किया रिलीज

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया है. वेंकटेश को केकेआर की टीम ने पिछले सीजन मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीदा था. ऑक्शन में इस प्राइस पर बिकने के बाद केकेआर की रणनीति पर भी सवाल उठे थे कि वेंकटेश अय्यर पर इतना खर्च करना सही था.

इसके अलावा वेंकटेश अय्यर पर भी प्राइस टैग का एक दबाव था, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी दिखा. यही वजह थी कि 23.75 करोड़ में बिकने वाले वेंकटेश अय्यर केकेआर के लिए पिछले सीजन में 11 मैच में सिर्फ 142 रन ही बना पाए. ऐसे में साफ था कि इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वेंकटेश को फ्रेंचाइजी रिलीज करेगी.

क्या ऑक्शन में वेंकटेश के लिए जाएगी केकेआर

वेंटकेश अय्यर को रिलीज करने के बाद अब सवाल ये उठता कि क्या केकेआर की टीम उन पर मिनी ऑक्शन में बोली लगाएगी, क्योंकि वेंकटेश अय्यर पर पहले भी केकेआर ने भरोसा दिखाया है. ऐसे में फ्रेंचाइजी की तरफ से कम पैसों में उन्हें दोबारा खरीदने की कोशिश की जा सकती है. ऐसा इसलिए कि इस बार कोई भी टीम मिनी ऑक्शन में ना तो वेंकटेश पर 23 करोड़ की बोली लगाएगी और नहीं टीमों के पर्स में उतना बैलेंस होगा. इस कारण पूरी उम्मीद है कि केकेआर वेंकटेश के लिए मिनी ऑक्शन में जाएगी.

वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर

वेंकटेश अय्यर को 2021 में पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला था. अय्यर पेस बॉलिंग ऑलरउंडर हैं, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. उनके आईपीएल करियर की बात करें तो वह अब तक कुल 62 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 137.72 की औसत से 1468 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम 12 फिफ्टी और 1 सेंचुरी भी दर्ज है. वेंकटेश के लिए सबसे बेहतरीन साल 2023 और 2024 का रहा. आईपीएल 2023 में वेंकटेश ने 404 रन बनाए थे और उसके अगले सीजन में उन्होंने 370 रन बनाए.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

वेंकटेश अय्यर के हाथ निकला 237500000 रुपए, IPL 2026 से पहले केकेआर ने निकाला



Source link