शमी सनराइजर्स से लखनऊ सुपरजाएंट्स आए, जानें कितनी हुई अब सैलरी

शमी सनराइजर्स से लखनऊ सुपरजाएंट्स आए, जानें कितनी हुई अब सैलरी


Last Updated:

IPL Retention 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले ट्रेड हो गया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से लखनऊ सुपरजायंट्स ने शमी को 10 करोड़ में ऑल इन कैश किया है. इस तरह आगामी सीजन में मोहम्मद शमी नई टीम की जर्सी में दिखने के लिए तैयार हैं.

मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने किया ट्रेड

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए रिटेंशन की आज डेडलाइन है. इससे पहले कई टीमों ने अपने रिटेंशन और ट्रेड डील को पूरा कर लिया है. उसी में से एक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी ट्रेड है. शमी को लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम में शामिल किया है. लखनऊ ने शमी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रेड डील की है. इस डील में शमी के लिए लखनऊ ने 10 करोड़ का कैश इन ऑल किया है.

ऐसे में शमी आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे. पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस से रिलीज किए जाने के बाद सनराइजर्स ने ऑक्शन में शमी के लिए 10 करोड़ की बोली लगाई थी. हालांकि, सनराइजर्स के लिए शमी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. पूरे सीजन में शमी सनराइजर्स के लिए 56.17 की औसत से 9 मैच में सिर्फ 6 विकेट ही ले पाए.

मयंक यादव के साथ कहर बरपाएंगे शमी

लखनऊ सुपरजायंट्स में मोहम्मद शमी को मयंक यादव का साथ मिलेगा.मयंक यादव अपनी तेज तर्रार रफ्तार से गेंदबाजों की हालत खराब करेंगे तो शमी अपनी रफ्तार के साथ सटीक लाइन लेंथ से टीम के लिए विकेट निकालने का काम करेंगे. ऐसे में फैंस भी अब शमी और मयंक यादव की जोड़ी को मैदान पर देखने के लिए उतस्तुक होंगे. बता दें कि शमी लखनऊ और सनराइजर्स हैदराबाद से पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं.

कैसा है आईपीएल में शमी का प्रदर्शन

मोहम्मद शमी के आईपीएल करियर की बात करें तो वह शानदार रहा है. इस लीग में शमी साल 2013 से खेल रहे हैं. अब शमी कुल 119 मैचों में मैदान पर उतरे हैं, जिसमें उन्होंने 133 विकेट लिए हैं. इस लीग में शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर चार विकेट लेने का रहा है. शमी का सबसे बेहतरीन सीजन 2023 का था, जब उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए थे.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

शमी सनराइजर्स से लखनऊ सुपरजाएंट्स आए, जानें कितनी हुई अब सैलरी



Source link