शुभमन गिल ने बढ़ाई टेंशन, बिना आउट हुए 3 गेंद खेलकर लौट गए पवेलियन

शुभमन गिल ने बढ़ाई टेंशन, बिना आउट हुए 3 गेंद खेलकर लौट गए पवेलियन


Last Updated:

IND vs SA, 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान सिर्फ तीन गेंद खेलकर वापस लौट गए. दरअसल शुभमन गिल को बैटिंग के दौरान खिंचाव आ गया था. इस कारण उन्होंने कोई जोखिम उठाना सही नहीं समझा. गिल वाशिंगटन सुंदर के बाद बैटिंग के लिए आए थे.

शुभमन गिल हुए रिटायर हर्ट

कोलकाता: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 3 गेंद खेलकर रिटायर हर्ट हो गए. वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे.साइमन हार्मर के खिलाफ दो गेंद पर डिफेंस करने के बाद शुभमन ने तीसरी गेंद पर एक करारा चौका जड़ा, लेकिन इसके बाद उनके गर्दन में खिंचाव आ गया. ऐसे में दर्द से परेशान होकर शुभमन गिल ने वापस जाने का फैसला किया.

टीम इंडिया के फिजियो और खुद कप्तान गिल भी किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे, इस कारण उन्होंने लौटने का निर्णय लिया. शुभमन गिल जब वापस पवेलियन लौटे तो उस समय भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन था. शुभमन गिल के रिटायर हर्ट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. इंग्लैंड दौरे पर लगी चोट से उबरने के बाद शुभमन टेस्ट में टीम इंडिया के लिए पहली बार बैटिंग करने आए.

बल्लेबाजी में टीम इंडिया की सधी शुरुआत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में सधी हुई शुरुआत की है. हालांकि, खेल के पहले दिन भारतीय टीम ने सिर्फ 18 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद केएल राहुल के साथ नाइट वॉचमैन के रूप में बल्लेबाजी करने आए वाशिंगटन सुंदर ने अच्छी बैटिंग की और पहले दिन राहुल के साथ मिलकर विकेट को थामें रखा. सुंदर और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 164 गेंद में 57 रनों की पार्टनरशिप हुई. सुंदर 29 रन बनाकर आउट हुए.

बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह ने खोला पंजा

टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना पंजा खोला था. बुमराह की घातक गेंदबाजी के कारण ही भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को सिर्फ 159 रन के स्कोर पर समेट दिया. बुमराह ने भारतीय टीम के लिए 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल के खाते में एक विकेट आया.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

शुभमन गिल ने बढ़ाई टेंशन, बिना आउट हुए 3 गेंद खेलकर लौट गए पवेलियन



Source link