Last Updated:
Sagar News: सागर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित है. पात्र लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष या अधिक है, बीपीएल कार्डधारी हैं और उन्हें कोई अन्य सरकारी पेंशन या आयकर लाभ नहीं मिलता.
सागर. किसी भी महिला या पुरुष की उम्र 60 साल होने के बाद वह बुजुर्ग या वरिष्ठ नागरिक हो जाते है. ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को सरकार के द्वारा आर्थिक संबल आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना चलाई जा रही है जिसमें उनके लिए प्रतिमा 600 रुपए की राशि सीधे अकाउंट में भेजे जाते है ताकि उन्हें छोटे-मोटे खर्चे या अपनी हल्की-फुल्की जरूरत को पूरा करने किसी के सामने हाथ ना फैलाना पडे, तो वृद्धावस्था पेंशन लेने के दायरे में कौन से लोग आते हैं. इसका लाभ लेने कौन सी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है और फिर इसके पैसे कैसे मिलते हैं. हम आपको यही सब कुछ सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं.
ये है पात्र हितग्राही
जो गरीब असहाय वृद्ध हैं, बीपीएल कार्ड धारी 60 साल के हो जाते हैं या जिनके यहां संतान नहीं हैं ऐसे बुजुर्ग वृद्धा पेंशन की श्रेणी में आते हैं, लेकिन जिन्हें पहले से कोई सरकारी पेंशन मिल रही है. आयकर दाता है, तो ऐसे लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है.
इन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता
वृद्धावस्था पेंशन का आवेदन करने के लिए आधार कार्ड ,समग्र आईडी, बैंक अकाउंट, आधार कार्ड और समग्र आईडी की ई केवाईसी होना चाहिए.
यहां करें आवेदन
सागर में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक डॉक्टर डी एस यादव बताते हैं कि वृद्धावस्था पेंशन को पाने के लिए इन कागजात के साथ वरिष्ठ नागरिक पेंशन पोर्टल पर आवेदन कर सकता है या लोक सेवा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकता है और यह सब नहीं करना चाहता, तो वह जिस नगर निगम या नगर पालिका क्षेत्र में रह रहा है. वहां पर अगर ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है तो जनपद पंचायत में या फिर अपनी पंचायत की सचिव को भी आवेदन दे सकता है, तो फिर सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से उसकी पात्रता स्वीकृत कर दी जाएगी मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा हर महीने डीबीटी के माध्यम से उनके अकाउंट में पैसा भेजा जाता है. अभी सागर जिले के 80000 से अधिक वृद्धो को इस पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें