सागर निवासी दंपती ने हरियाणा में किया सुसाइड: मकान में फंदे पर झूलते मिले शव, 5 साल पहले की थी लव मैरिज – Sagar News

सागर निवासी दंपती ने हरियाणा में किया सुसाइड:  मकान में फंदे पर झूलते मिले शव, 5 साल पहले की थी लव मैरिज – Sagar News


सागर जिले में रहने वाले दंपती ने हरियाणा के रेवाड़ी में मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।दोनों ने 5 साल पहले ही लव मैरिज की थी। घटना का पता उस वक्त लगा, जब युवक का भाई उनके कमरे पर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो दरव

.

अंदर दोनों फंदे पर लटके हुए थे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था- ‘हमारी डेडबॉडी मां-बाप को दे देना।’ इसके अलावा, शुक्रवार को युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी, जिसमें उसने लिखा- ‘भाइयों सभी को आखिरी गुड नाइट’।

दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाए गए हैं।

दोनों कंपनी में काम करते थे

मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के राजकुमार (26) और उसकी पत्नी हाली (22) के रूप में हुई है। राजकुमार के भाई महेंद्र ने बताया कि राजकुमार और हाली ने साल 2020 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद ही वे रोजगार की तलाश में रेवाड़ी के धारूहेड़ा आए थे। दोनों प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। रात को दोनों पार्टी से लौटे थे: महेंद्र ने आगे बताया कि रात 11 बजे दोनों किसी की मैरिज एनिवर्सरी पार्टी में गए थे। 1 बजे ये लौट आए। शनिवार सुबह करीब 8 बजे राजकुमार ने उसके साथ नाश्ता किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।

खिड़की से भीतर देखा, तो लटके दिखे दोनों

महेंद्र ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब उसके बड़े भाई राजकुमार को बुलाने गया, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने खिड़की से झांका तो राजकुमार और हाली एक ही फंदे पर लटके हुए थे।

इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई

राजकुमार के भाई महेंद्र ने यह भी बताया कि जब उन्होंने राजकुमार की इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो पता चला कि उसने पार्टी से आने के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी। जिसमें उसने लिखा था कि भाइयों सभी को आखिरी गुड नाइट।

SHO ने बताया- सुसाइड नोट में क्या लिखा था

धारुहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था, ‘हमारी डेडबॉडी हमारे मां-बाप आएं तो उनको दे देना, नहीं तो यहीं पर दाह संस्कार कर देना। हमारा सामान भाई को सौंप देना।’ पुलिस आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की छानबीन कर रही है।



Source link