39 रन पर आउट होकर भी केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया ये बड़ा मुकाम, अब निशाने पर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड

39 रन पर आउट होकर भी केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया ये बड़ा मुकाम, अब निशाने पर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड


India vs South Africa 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है. भारत के अनुभवी ओपनर केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 39 रन बनाकर आउट हो गए. केएल राहुल ने इस दौरान 4 चौके और 1 छक्का लगाया. केएल राहुल ने 39 रन पर आउट होने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है.

केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया ये बड़ा मुकाम

केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं. 33 साल के केएल राहुल ने भारत के लिए अभी तक 66 टेस्ट मैचों की 115 पारियों में 36.58 की औसत से 4024 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल ने 11 शतक और 20 अर्धशतक ठोके हैं. टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल का बेस्ट स्कोर 199 रन है. टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल अभी तक 483 चौके और 30 छक्के भी लगा चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


अब निशाने पर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड

केएल राहुल के निशाने पर अब पूर्व भारतीय ओपनर और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड होगा. गौतम गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट मैचों की 104 पारियों में 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए हैं. गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में 9 शतक और 22 अर्धशतक जमाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में गौतम गंभीर का हाईएस्ट स्कोर 206 रन है. टेस्ट क्रिकेट में गौतम गंभीर के रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से केएल राहुल अब केवल 131 रन ही पीछे हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मुकाबलों की 329 पारियों में 53.78 की औसत के साथ 15,921 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 15 हजार रन के आंकड़े को छुआ. केएल राहुल की बात करें तो वह भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं.



Source link