Last Updated:
Most Dangerous Snake in India: निमाड़ में मिलने वाला 7 फीट लंबा कोमन क्रेट सांप ‘साइलेंट किलर’ कहलाता है. इसके काटने पर न दर्द होता है, न निशान बस नींद आती और फिर गहरी नींद में हो जाती है इंसान की मौत. पढ़िए एक्सपर्ट पूरी रिपोर्ट.
मोहन ढाकले/बुरहानपुर: अक्सर जब भी कहीं पर सांप निकलता है तो लोगों में हड़कंप मच जाता है. क्योंकि लोगों को पता है कि सांप के काटने से मौत हो जाती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में रहने वाले एरिक साइमन ने एक ऐसे जानकारी दी है, जिन्होंने 4 साल तक जानवरों के संरक्षण के लिए पढ़ाई की है. उनका कहना है कि निमाड़ क्षेत्र में सबसे जहरीला सांप कोमन कैरेट होता है. जिसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है. इसके काटने से न शरीर पर कोई निशान दिखते हैं न कोई लक्षण नजर आते हैं. जिस भी व्यक्ति को यह सांप काटता है. उस व्यक्ति को केवल नींद आती है और उसकी सोते-सोते ही मौत हो जाती है. इस सांप के काटने के बाद मनुष्य के बचने की बहुत कम गुंजाइश रहती है. यह सबसे जहरीला निमाड़ क्षेत्र का सांप है जो घने जंगलों में सबसे अधिक पाया जाता है. यह दिखने में एकदम काले चट्टे वाला होता है और इसकी लंबाई 5 से 7 फीट की होती है.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट एरिक साइमन से बात की तो उन्होंने बताया कि निमाड़ क्षेत्र में एक ऐसी प्रजाति का सबसे जहरीला सांप पाया जाता है जिसको कोमन कैरेट कहते हैं. जिसे साइलेंट किलर अभी कहा जाता है. यह जिस व्यक्ति को भी काट लेता है उसे कोई लक्षण नहीं नजर आते हैं. ना कोई खून निकलता है केवल व्यक्ति को नींद आने लगती है और आदमी सोते-सोते ही अपना दम तोड़ देता है. इसलिए इस सांप से लोग सबसे अधिक घबराते हैं यह दिखने में एकदम काला और चत्तेदार होता है उसकी लंबाई 5 से 7 फीट की होती है और बड़ा फुर्तीला होता है.
घने जंगलों में आता है नजर
यह घने जंगलों में सबसे अधिक नजर आता है. क्योंकि यह बड़ा फुर्तीला होता है. नजर झपकते ही अटैक कर बिल में घुस जाता है. इसलिए इस को साइलेंट किलर भी कहते हैं. और यह निमाड़ क्षेत्र का सबसे जहरीला सांप है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें