IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के बाद हाई-प्रोफाइल ट्रेडिंग के बाद शनिवार (15 नवंबर) को बड़ा धमाका हुआ. पहले संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपरकिंग्स गए. रवींद्र जडेजा और सैम करन चेन्नई से राजस्थान रॉयल्स में गए. इस ट्रेडिंग के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर रिटेंशन डेडलाइन के दिन रिलीज करके सबको हैरान कर दिया. पिछले सीजन में उपविजेता रही पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल, एरॉन हार्डी और जोश इंगलिस की ऑस्ट्रेलियाई तिकड़ी को रिलीज कर दिया है.
सबसे ज्यादा किसके पास पैसे?
केकेआर 16 दिसंबर को होने वाली आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ी राशि 64.30 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम राशि 2.75 करोड़ रुपये होगी. चेन्नई सुपर किंग्स 43.40 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी.
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के किस टीम के पास कितने रुपये
कोलकाता नाइटराइडर्स: 64.30 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स: 43.40 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद: 25.50 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्स: 22.95 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स: 21.80 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 16.40 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स: 16.05 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटन्स: 12.90 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स: 11.50 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस: 2.75 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें: DC IPL 2026 Squad: दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल-नटराजन को किया रिटेन, नीतीश राणा की एंट्री, रिटेंशन के बाद ऐसा है स्क्वॉड
रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची
कोलकाता नाइटराइडर्स: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स.
मुंबई इंडियंस: एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स.
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव.
चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस.
लखनऊ सुपर जाएंट्स: अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीत्ज्के, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद.
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन, हेनरिच क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी.
राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, नंद्रे बर्गर.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Team Purse: रिटेंशन के बाद KKR के पास सबसे ज्यादा पैसे, मुंबई का अकाउंट खाली, यहां देख लें पूरी लिस्ट
आईपीएल 2026 से पहले रिलीज और ट्रेड किए गए खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स: मोहित शर्मा, फाफ डुप्लेसिस, सेदिकुल्लाह अटल, जेक फ्रेजर मैकगर्क, मनवंत कुमार और दर्शन नालकांडे.
गुजरात टाइटंस: गेराल्ड कोएत्जी, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, दासुन शनाका, कुलवंत खेजरोलिया.
मुंबई इंडियंस: कर्ण शर्मा, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, विग्नेश पुथुर, केएल श्रीजीत, पीएसएन राजू, रीस टॉप्ले और लिजाद विलियम्स. अर्जुन तेंदुलकर (लखनऊ सुपर जाएंट्स में ट्रेड हुए).
चेन्नई सुपरकिंग्स: राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, आंद्रे सिद्दार्थ, शेख रशीद, वंश बेदी, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, मथीशा पथिराना. रवींद्र जडेजा और सैम करन (दोनों राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड हुए).
सनराइजर्स हैदराबाद: राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, अथर्व ताइदे, वियान मुल्डर. मोहम्मद शमी (लखनऊ सुपर जाएंट्स में ट्रेड हुए).
कोलकाता नाइटराइडर्स: वेंकटेश अय्यर, लवनिथ सिसोदिया, चेतन सकारिया, आंद्रे रसेल, क्विंटन डिकॉक, रहमनुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्खिया; मयंक मार्कंडे (मुंबई इंडियंस में ट्रेड हुए).
लखनऊ सुपरजाएंट्स: रवि बिश्नोई, आकाश दीप, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, डेविड मिलर, शमर जोसेफ, शार्दुल ठाकुर (मुंबई इंडियंस में ट्रेड हुए).
पंजाब किंग्स: ग्लेन मैक्सवेल, एरॉन हार्डी, काइल जैमीसन, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे.
राजस्थान रॉयल्स: कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, अशोक शर्मा, वानिंदु हसरंगा, फजलहक फारूकी, महेश तीक्ष्णा. संजू सैमसन (चेन्नई सुपरकिंग्स में ट्रेड हुए), नीतीश राणा (दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड हुए).
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी एंगिडी, मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, मनोज भंडागे, मोहित राठी.