अनूपपुर में डॉ. अलका तिवारी बनीं नई CMHO: अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई न करने के चलते डॉ. आरके वर्मा को पद से हटाया – Anuppur News

अनूपपुर में डॉ. अलका तिवारी बनीं नई CMHO:  अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई न करने के चलते डॉ. आरके वर्मा को पद से हटाया – Anuppur News



नई सीएमएचओ डॉ. अलका तिवारी।

अनूपपुर जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आरके वर्मा को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. अलका तिवारी को नया CMHO नियुक्त किया गया है। डॉ. वर्मा को पुष्पराजगढ़ का खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) बनाया

.

डॉ. वर्मा को हटाने के पीछे जिले के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त अव्यवस्थाएं मुख्य कारण बताई जा रही हैं। उनके कार्यकाल के दौरान कई अवैध क्लिनिक संचालित हो रहे थे। इन क्लीनिकों में मरीजों की मौत के मामले भी सामने आए थे, जिससे डॉ. वर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे।

पहले भी कलेक्टर ने डॉ. वर्मा को पद से हटाया था

यह पहली बार नहीं है जब डॉ. वर्मा को पद से हटाया गया है। इससे पहले भी कलेक्टर हर्षल पंचोली ने उन्हें हटाया था, लेकिन डॉ. वर्मा ने उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था।

इस बार, डॉ. आरके वर्मा को हटाकर डॉ. अलका तिवारी को CMHO का प्रभार सौंपा गया है। डॉ. तिवारी इससे पहले जिला चिकित्सालय में कार्यरत थीं। वहीं, डॉ. वर्मा को पुष्पराजगढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी का पदभार दिया गया है।



Source link