Last Updated:
5 biggest players releases before IPL 2026 auction: आईपीएल रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर थी. सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर 83 खिलाड़ियों को रिलीज किया जिसमें 35 विदेशी और 48 भारतीय खिलाड़ी शामिल थे.आईपीएल 2026 के रिटेंशन डे पर ट्रेड ने खूब सुर्खियां बटोरीं. संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने ऊंची कीमतों पर खरीदा. लेकिन कुछ चौंकाने वाले नाम भी रिलीज़ भी हुए.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर चौंका दिया. जिन टीमों ने धुरंधर खिलाड़ियों को बाहर कर सभी को हैरान कर दिया उनमें चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी फ्रेंचाइजी शामिल हैं. श्रीलंका के उभरते तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को सीएसके ने रिलीज कर दिया. यह युवा तेज गेंदबाज पिछले कुछ महीनों से संघर्ष कर रहा है. अपने एक्शन में बदलाव के बाद से पिथराना ने अपनी फॉर्म खो दी है. श्रीलंका भी उन्हें टीम में जगह नहीं दे रहा है. पथिराना की स्पीड में कमी आई है. लेकिन उनकी गति में बदलाव ने पथिराना को हिट करने लायक बना दिया है. सीएसके ने शायद सोचा होगा कि यह तेज गेंदबाज जल्द अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं लौटेगा, इसलिए उसे रिलीज़ करने का फैसला लिया. पथिराना को सीएसके ने 13 करोड़ में खरीदा था.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) के रूप में सबसे महंगे खिलाड़ी को रिलीज़ किया. दो बार की चैंपियन टीम द्वारा भारी भरकम रकम खर्च करने के बाद यह ऑलराउंडर उसकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. जिसके बाद यह तय था कि केकेआर वेंकटेश से नाता तोड़ने वाली है. सबसे चौंकाने वाली बात आंद्रे रसेल की रिलीज़ थी. यह ऑलराउंडर 2014 से केकेआर के साथ है और सुनील नरेन के साथ फ्रेंचाइजी की रीढ़ था. अफवाह यह है कि रसेल पिछले दो आईपीएल सीज़न से खुश नहीं थे और उन्होंने फ्रेंचाइजी से खुद को बाहर करने की मांग की थी.अय्यर पर केकेआर ने 23.75 करोड़ लुटाए थे. रसेल को 12 करोड़ दिए थे.
इन पांच बड़े खिलाड़ियों के रिलीज होने से लोग हक्का बक्का रह गए.
डेविड मिलर को एलएसजी ने अलग कर दिया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रवि बिश्नोई और डेविड मिलर को टीम से अलग कर दिया. दोनों का 2025 में प्रदर्शन खराब रहा था. रवि बिश्नोई को रिटेन किया गया था, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और पिछले कुछ सालों में उनके प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं आया है. डेविड मिलर की रिलीज शायद उनकी उम्र की वजह से हुई है. 36 साल की उम्र में वह कोई युवा खिलाड़ी नहीं हैं. हो सकता है एलएसजी ने सोचा हो कि उन्हें एक और फ़िनिशर मिल सकता है. जो मिलर से महंगा तो हो सकता है और लंबे समय तक उनके साथ रह सकता है. बिशनोई को लखनउ सुपर जॉइंटस ने 11 करोड़ जबकि मिलर को 7.50 करोड़ दिए थे.
वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने किया रिलीज
आईपीएल ऑक्शन में सबसे अधिक 64.30 करोड़ पर्स में लेकर उतरेगी केकेआर
आईपीएल के आगामी ऑक्शन में 16 दिसंबर को अबुधाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने पर्स में सबसे अधिक 64.30 करोड़ लेकर उतरेगी. चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में 43.40 करोड़ हैं वहीं हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ है. विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 16.40 करोड़, सनराजइर्स हैदराबाद 25 . 50 करोड़, शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस 12 . 90 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 16 . 05 करोड़, अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स 21 . 80 करोड़ , लखनऊ सुपर जाइंट्स 22 . 95 करोड़ और पंजाब किंग्स के पास 11 . 50 करोड़ है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें