कटनी कलेक्टर न्यायालय के आदेश पर अवैध प्लाटिंग और कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बरही पुलिस थाना में शनिवार को ग्राम बरही में अवैध प्लाटिंग करने वाले पांच भू-स्वामियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह
.
तहसीलदार बरही आदित्य प्रकाश द्विवेदी ने बरही पुलिस थाना में कुल पांच व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें सुषमा ताम्रकार (पिता विश्वनाथ ताम्रकार) भी शामिल हैं, जिन्होंने ग्राम बरही स्थित खसरा नंबर 1202/3/च रकवा 0.642 हेक्टेयर भूमि में 9 भूखंडों का आवासीय उपयोग के लिए विक्रय किया था।
इसी प्रकार, बरही निवासी चार अन्य भूमि स्वामी लक्ष्मी प्रसाद, सप्तमी प्रसाद, अशोक कुमार (पिता झुल्ली) और राजकुमारी (पुत्री झुल्ली) के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। इन सभी ने वर्तमान मौका स्थिति के अनुसार खसरा नंबर 1197 रकबा 0.457 हेक्टेयर में से कुल 31 भूखंडों का विक्रय टुकड़ों में किया है।
उल्लेखित सभी भूमियों का विक्रय आवासीय प्रयोजन की दृष्टि से किया गया है, जो अवैध प्लाटिंग की श्रेणी में आता है। ये भूमियां डायवर्टेड भी नहीं हैं और नगर परिषद बरही के अंतर्गत आती हैं। इसके अतिरिक्त, भूमि विक्रेताओं के पास रजिस्टर्ड कॉलोनाइजर की अनुमति भी नहीं थी।