कोलकाता टेस्ट के बाद कप्तान ने सरेआम फोड़ दिया हार का ठीकरा, इन दो प्लेयर्स को बताया जिम्मेदार

कोलकाता टेस्ट के बाद कप्तान ने सरेआम फोड़ दिया हार का ठीकरा, इन दो प्लेयर्स को बताया जिम्मेदार


India vs South Africa 1st Test: किसी को उम्मीद नहीं थी कि स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया इस तरह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीन दिन के अंदर घुटने टेक देगी. अपनी ही पिच पर खेलते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया और साउथ अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट मैच को 30 रन से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.

कप्तान ने सरेआम फोड़ दिया हार का ठीकरा

भारतीय टीम को दूसरी पारी में जीत के लिए महज 124 रन का टारगेट मिला था, लेकिन वह महज 93 रन ही बना सकी. कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे. सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया के स्टैंड-इन कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है. ऋषभ पंत ने दो खिलाड़ियों को भारत की शर्मनाक हार का जिम्मेदार बताया है.

Add Zee News as a Preferred Source


इन दो प्लेयर्स को बताया भारत की हार का जिम्मेदार

ऋषभ पंत ने तेम्बा बावुमा और कॉर्बिन बॉश को भारत की हार का जिम्मेदार बताया है. ऋषभ पंत ने कहा, ‘इस तरह के मैच में आप ज्यादा सोच-विचार नहीं कर सकते. हमें 124 रन के इस स्कोर का पीछा करना चाहिए था. दूसरी पारी में हम पर दबाव बढ़ गया और हम इसका फायदा नहीं उठा पाए. तेम्बा बावुमा और कॉर्बिन बॉश ने शानदार साझेदारी की और इसी ने उन्हें (साउथ अफ्रीका) मैच में वापस ला दिया.’ बता दें कि साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में तेम्बा बावुमा और कॉर्बिन बॉश के मिलकर आठवें विकेट के लिए 44 रनों की अहम पार्टनरशिप की थी. इस पार्टनरशिप ने भारत से मैच छीन लिया.  

पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

ऋषभ पंत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया है. ऋषभ पंत ने कहा, ‘पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. इस पिच पर 120 रन जैसा स्कोर मुश्किल हो सकता है, लेकिन एक टीम के तौर पर हमें दबाव को झेलने और उसका फायदा उठाने में सक्षम होना चाहिए.’ ऋषभ पंत ने टीम इंडिया में किसी सुधार को लेकर अपना कमेंट देने से भी परहेज किया है. ऋषभ पंत ने कहा, ‘अभी इसके बारे में (सुधारों के बारे में?) नहीं सोचा है, मैच अभी-अभी खत्म हुआ है. हम मजबूत वापसी करेंगे.’



Source link