कोलकाता टेस्ट से अचानक बाहर हुआ ये धाकड़ क्रिकेटर, BCCI का आया लेटेस्ट अपडेट, मुश्किल में टीम इंडिया

कोलकाता टेस्ट से अचानक बाहर हुआ ये धाकड़ क्रिकेटर, BCCI का आया लेटेस्ट अपडेट, मुश्किल में टीम इंडिया


India vs South Africa 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर जारी है. कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन एक बुरी खबर सामने आई है, जिसने भारतीय फैंस को मायूस कर दिया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को तीसरे दिन के खेल से पहले इसकी पुष्टि की है.

कोलकाता टेस्ट से अचानक बाहर हुआ ये धाकड़ क्रिकेटर

शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में तकलीफ महसूस की थी. चौका लगाने के दौरान उनकी गर्दन में चोट आई, जिसके बाद शुभमन गिल को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. कप्तान शुभमन गिल इसके बाद बल्लेबाजी के लिए वापस नहीं लौटे. बेहतर उपचार के लिए शुभमन गिल को शाम में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Add Zee News as a Preferred Source


BCCI का आया लेटेस्ट अपडेट

BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गिल के कोलकाता टेस्ट से बाहर होने की जानकारी देते हुए लिखा, ‘कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट लग गई. दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल वह अस्पताल में निगरानी में हैं. वह आगे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी.’

कप्तान रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई. एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं. इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए. मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की. केएल राहुल ने 39, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े. कप्तान गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. गिल 4 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. गिल ने शुरुआती दो बॉल डॉट खेलीं, जिसके बाद अगली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन इस बीच उन्हें गर्दन में तकलीफ महसूस हुई. कप्तान रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए. 9 विकेट गिरने के बावजूद गिल वापस बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे.

भारत को मिला 124 रन का टारगेट

अपनी दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 153 रन पर ऑल आउट हो गई. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान तेम्बा बावुमा ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रन बनाए, जबकि कॉर्बिन बॉश ने 25 रनों की पारी खेली. भारत के लिए दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. वहीं, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह व अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट निकाले हैं. साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट दिया है.



Source link