अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए रविवार को देशभर में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। प्रत्येक तीन वर्ष में होने वाले इस निर्वाचन के लिए देश भर में 78 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। समाजजनों में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। हालांकि
.
टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भी तीन मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें टीकमगढ़, पलेरा और निवाड़ी शामिल हैं। टीकमगढ़ मतदान केंद्र पर टीकमगढ़, जतारा, अचरा, लिधौरा, बड़ागांव, धसान और मजना के कुल 176 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान
निवाड़ी जिला मुख्यालय पर वार्ड नंबर 8 स्थित गहोई यज्ञशाला में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां कुल 231 मतदाता सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। निवाड़ी मतदान केंद्र के लिए अरविंद कुमार रेजा वीरू को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।
पलेरा मतदान केंद्र पर पलेरा के 132, खरगापुर के 73, फुटेर के 9 और भेलसी के 31 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं, निवाड़ी मतदान केंद्र पर निवाड़ी के 79, उबौरा के 8, शक्ति भैरव के 2, तरीचरकला के 10, पृथ्वीपुर के 29, जेरोन के 42, पूछीकरगुवा के 10, सिमरधा के 2, सिमरा के 40, असाटी के 1, थोना के 1 और बरुआसागर के 7 मतदाता मतदान करेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, राजीव सहदेले, रामगोपाल छीरोलया और सतीश कुमार महतेले चुनावी मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए दीपक सावला, प्रेम नारायण खंताल, इंजीनियर मदन छीरौलया और राम प्रकाश हतनेरिया अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेश कुमार कुचिया और मोहन कनकने के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में कुंज बिहारी सावला, इंजीनियर कृष्ण गोपाल आजाद, श्रीमती गीता नगरिया, मनोज कुमार चौधरी, मोहन बड़कुल, रमेश चंद्र सरावगी, राम प्रकाश सोनी, संजय विश्वरी और संतोष कुचिया शामिल हैं।
मंत्री पद के लिए अभय मोर, अमर चंद्र कठिल, कृपा शंकर नगरिया, नरेंद्र कुमार सांवला, रविंद्र कुमार बड़ेरिया, विनोद कुमार ख़ांगट, संजय विजपुरिया और डॉक्टर सुशील कुमार सोनी चुनावी मैदान में है। इसमे अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी का निर्वाचन होगा जबकि उपाध्यक्ष के लिए पांच तथा मंत्री पद के लिए पांच प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।