सीहोर जिले की रेहटी पुलिस ने वाहन से डीजल चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 200 लीटर चोरी का डीजल और घटना में प्रयुक्त एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है। जब्त स्कॉर्पियो की
.
ग्राम खैरी निवासी श्रीराम बकोरिया ने रेहटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके डंपर (क्रमांक MP04 HE 5547) के साथ-साथ पास खड़े हार्वेस्टर और वर्धमान कंपनी की बस से भी रात में बड़ी मात्रा में डीजल चोरी हो गया था।
शिकायत के अनुसार, डंपर से 120 लीटर, हार्वेस्टर से 200 लीटर, बस से 70 लीटर और एक कमरे से 50 लीटर डीजल चोरी हुआ था। पुलिस ने धारा 331(4) और 305-A BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए। इन सुरागों के आधार पर, पुलिस टीम ने ग्राम सगोनिया के आगे भोपाल रोड पर एक काली स्कॉर्पियो (MP13 C 5601) को रोका। वाहन में तीन युवक सवार थे, जिनकी कैनों में चोरी का डीजल पाया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पिपलई निवासी खालिद खान, पिपलई निवासी शाकिब खान और बहेड़ निवासी हेमंत लोधी के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने डीजल चोरी की बात स्वीकार कर ली है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के निर्देशन में की गई।