छिंदवाड़ा में युवती ने फांसी लगाई, मौत: प्रेम-प्रसंग और शादी के दबाव की बात सामने आई; किराए से रहती थी – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में युवती ने फांसी लगाई, मौत:  प्रेम-प्रसंग और शादी के दबाव की बात सामने आई; किराए से रहती थी – Chhindwara News


छिंदवाड़ा के छोटी बाजार इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां किराए के कमरे में रह रही एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग और परिवार द्वारा किए जा रहे शादी के दबाव से जुड़ा बताया जा रह

.

मृतका की पहचान स्मिता (22), पिता गौतम आरसे, निवासी बड़कुई थाना चांदामेटा के रूप में हुई है। वह शहर में एक दुकान पर काम करती थी और इसी वजह से छोटी बाजार क्षेत्र में किराए से रह रही थी।

6 माह पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश परिजनों ने पुलिस को बताया कि परिवार द्वारा शादी के लिए दबाव बनाए जाने के कारण युवती मानसिक तनाव में थी। रिपोर्ट के अनुसार, वह 6 महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन उस समय उसे बचा लिया गया था।

युवक से शादी की जिद, ‘कुछ समय रुको’ पर नाराज हुई युवती युवती का प्रेम संबंध अमन डेगारसी (24 वर्ष), निवासी सब्जी मंडी बजरंग नगर से चल रहा था। शनिवार को दोनों की मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान युवती ने युवक पर शादी का दबाव बनाया। युवक ने कुछ समय देने की बात कही, जिसके बाद नाराज होकर युवती सीधे अपने कमरे पर चली गई और फांसी लगा ली।

जब अमन थोड़ी देर बाद युवती के कमरे पर पहुंचा, तो उसने स्मिता को फंदे पर लटका देखा। वह तुरंत उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाया युवक पर आरोप घटना की सूचना लगते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक पर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि युवक द्वारा हमारी लड़की को परेशान किया जाता था जिसके चलते युवती ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक अमन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि

मामला प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस दोनों पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल और कमरे से मिले साक्ष्यों को भी जब्त कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage



Source link