जबलपुर ने राज्य स्तरीय साइकलिंग में जीते 7 मेडल: सागर, भोपाल को भी मिले गोल्ड-सिल्वर पदक, कल प्रतियोगिता का होगा समापन – Balaghat (Madhya Pradesh) News

जबलपुर ने राज्य स्तरीय साइकलिंग में जीते 7 मेडल:  सागर, भोपाल को भी मिले गोल्ड-सिल्वर पदक, कल प्रतियोगिता का होगा समापन – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में आयोजित राज्य स्तरीय रोड साइकलिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार 16 नवंबर को 19 वर्षीय आयु वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इसमें जबलपुर संभाग ने 7 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

.

जबलपुर ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किए। इसके अतिरिक्त सागर संभाग ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य, भोपाल ने 1 स्वर्ण और जनजातीय कार्य विभाग ने 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।

यह प्रतियोगिता बालाघाट-सिवनी फोरलेन नेशनल हाईवे पर साढ़े चार किलोमीटर के ट्रैक पर आयोजित की गई। इसमें भोपाल, सागर, रीवा, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, जनजातीय विभाग और जबलपुर संभाग से लगभग ढाई सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कल प्रतियोगिता का होगा समापन

प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा, जिसके बाद राज्य स्तरीय टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाएगी। रविवार को हुई 19 वर्षीय आयु वर्ग की साइकलिंग प्रतियोगिता में जबलपुर के बालक और बालिकाओं ने व्यक्तिगत टाइम ट्रायल और मास स्टार्ट दोनों में सर्वाधिक पदक जीते।

प्रतियोगिता के संचालन में 10 राज्य स्तरीय अधिकारियों सहित 45 कर्मचारी और पर्यवेक्षक तैनात रहे। नेशनल हाईवे ट्रैक पर खिलाड़ियों की सुरक्षा तय करने के लिए सुरक्षाकर्मी, यातायात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमला भी मौजूद रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ साइकलिंग संघ के उपाध्यक्ष और नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन और जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में किया गया था।



Source link