झांसी-खजुराहो हाईवे पर बाइक सवार की मौत: दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी और बच्ची घायल, मेकिडल कॉलेज रेफर – Niwari News

झांसी-खजुराहो हाईवे पर बाइक सवार की मौत:  दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी और बच्ची घायल, मेकिडल कॉलेज रेफर – Niwari News


झांसी-खजुराहो हाईवे पर रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

.

यह दुर्घटना रविवार शाम लगभग 7 बजे झांसी-खजुराहो हाईवे पर कप्तान ढाबा के पास उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर हुई। हादसे में 55 वर्षीय ब्रजकिशोर यादव निवासी ग्राम पोहा की घटनास्थल पर ही जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रजकिशोर अपनी ससुराल लडीरा जा रहे थे, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी और बच्ची घायल

दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार झांसी निवासी एक व्यक्ति, उनकी पत्नी और उनकी बच्ची घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस को सूचना दी। हाईवे एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलते ही निवाड़ी पुलिस अस्पताल पहुंची। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा पर हुई थी, इसलिए हाईवे एंबुलेंस मृतक ब्रजकिशोर यादव के शव को भी झांसी अस्पताल ले गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link