देवास में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू: 12.43 लाख मतदाताओं को बीएलओ घर-घर जाकर दे रहे गणना पत्रक – Dewas News

देवास में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू:  12.43 लाख मतदाताओं को बीएलओ घर-घर जाकर दे रहे गणना पत्रक – Dewas News



देवास में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य शुरू हो गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण का कार्य

.

कुल 12 लाख 43 हजार 780 मतदाताओं को 1426 मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त 1426 बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर ये फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं।

मतदाताओं को गणना पत्रक दो प्रतियों में दिए जा रहे हैं। एक प्रति भरकर बीएलओ को वापस की जाएगी, जबकि दूसरी प्रति पावती के रूप में मतदाता को वापस मिलेगी। बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण की जानकारी ऑनलाइन बीएलओ ऐप पर दर्ज की जा रही है। यह कार्य 04 दिसंबर 2025 तक निरंतर चलेगा।

संपूर्ण प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर पर बीएलओ कार्य की निगरानी हेतु बीएलओ सुपरवाइजर और जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बीएलओ के सहयोग के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी लगाए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सहायक, पंचायत सचिव और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जबकि शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों के वार्ड कर्मचारी, दरोगा और राजस्व निरीक्षक को इस कार्य में लगाया गया है।

विधानसभा क्षेत्रों के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी लगातार पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मतदाताओं को फॉर्म भरने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए जिला और सभी विधानसभा स्तरों पर सहायता केंद्र एवं कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

बीएलओ और सहयोगी कर्मचारी इन केंद्रों पर सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की कार्यवाही भी की जा रही है।



Source link