प्रदूषण का ऑरेंज अलर्ट: एक्यूआई लगातार तीसरे दिन 200+ – Bhopal News

प्रदूषण का ऑरेंज अलर्ट:  एक्यूआई लगातार तीसरे दिन 200+ – Bhopal News


राजधानी में प्रदूषण का ऑरेंज अलर्ट जारी है। बीते तीन दिन से औसत एक्यूआई 200 के पार रहा। शनिवार को सभी इलाकों में स्तर 212 से 285 तक रिकॉर्ड हुआ। पर्यावरण परिसर और अरेरा कॉलोनी में 212, पुराने भोपाल कलेक्टोरेट में 232 और सबसे ज्यादा टीटी नगर में 285

.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी बृजेश शर्मा ने बताया कि सर्दियों में हवा का घनत्व बढ़ने और तापमान घटने से प्रदूषण नीचे रहता है, जो स्मॉग जैसा दिखता है। कोहरे और खतरनाक गैसों के मिश्रण से स्थिति और गंभीर होती है। पीएम-2.5 का स्तर रात 8 से सुबह 4 बजे तक ज्यादा रहा, वहीं पीएम-10 भी बढ़ा है।

ठंडक के कारण धुआं ऊंचाई पर नहीं उठ पा रहा। निगम की ओर से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा। इस स्तर पर आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होती हैं।



Source link