Last Updated:
Anil Kumble blasts team india: अनिल कुंबले इस बात से नाराज हैं कि तीसरे दिन भारतीय टीम ने अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से क्यों नहीं गेंदबाजी की शुरुआत की. भारत को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा. कुंबले ने कहा कि पिच बहुत चुनौतीपूर्ण थी लेकिन तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में बुमराह से ओवर की शुरुआत करानी चाहिए थी.
कोलकाता. अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की 30 रन से हार के बाद ईडन गार्डन्स की पिच को चुनौतीपूर्ण करार दिया. साथ ही उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि तीसरे दिन के खेल के शुरू में मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंद क्यों नहीं सौंपी गई जो सवाल पैदा करता है.
भारतीय टीम 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर आउट हो गई और इस तरह से पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन दूसरे सत्र में ही समाप्त हो गया. अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने जियो हॉटस्टार पर कहा, ‘124 रन का लक्ष्य थोड़ा ज्यादा था. दक्षिण अफ्रीका को दिन की शुरुआत में केवल 63 रन की बढ़त हासिल थी और उसके तीन विकेट बचे हुए थे. तेम्बा बावुमा अभी खेल रहे थे. ऐसी परिस्थितियों में फैला हुआ क्षेत्ररक्षण और अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर न देना सवाल खड़े करता है. दक्षिण अफ्रीका के आज गिरे तीनों विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए.’
जसप्रीत बुमराह को तीसरे दिन गेंदबाजी नहीं दिए जाने से भड़के कुंबले.
कुंबले ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस साल की शुरुआत में टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जीत दिलाने के बावजूद उन्हें हमेशा वह श्रेय नहीं मिलता जिसके वह हकदार हैं. उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर भारत दक्षिण अफ्रीका से पिछड़ गया. इसका श्रेय बावुमा को जाता है। उन्हें कप्तान के रूप में वह पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान के रूप में 11 में से 10 टेस्ट मैच जीते हैं और उनके लिए टेस्ट चैम्पियनशिप जीती है. उन्हें उस तरह का श्रेय नहीं मिलता जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के अन्य कप्तानों को मिलता है.’
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘बल्लेबाज के रूप में भी उन्होंने दो बेहतरीन पारियां खेली हैं. पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में और दूसरी अब यहां. उन्होंने एक खिलाड़ी और कप्तान दोनों रूप में शानदार प्रदर्शन किया है.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें