मऊगंज में रोटावेटर में फंसा युवक, पैर में लगी चोट: खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था, घायल रीवा रेफर – Mauganj News

मऊगंज में रोटावेटर में फंसा युवक, पैर में लगी चोट:  खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था, घायल रीवा रेफर – Mauganj News


मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के दुवगवा गांव में रविवार शाम खेत में जुताई के दौरान एक युवक रोटावेटर में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय छोटू आदिवासी पुत्र राजभान आदिवासी के रूप में हुई है।

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाकर जुताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक छोटू का पैर तेजी से घूम रहे रोटावेटर में फंस गया। यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि ट्रैक्टर चालक के संभलने से पहले ही युवक का पैर मशीन में बुरी तरह फंस चुका था।

युवक की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ट्रैक्टर बंद करवाया और युवक को रोटावेटर से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया।

नईगढ़ी में प्राथमिक इलाज के बाद, डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। फिलहाल छोटू आदिवासी की हालत गंभीर बनी हुई है।



Source link