महाविद्यालय प्रशासन से स्वच्छता व्यवस्था में सुधार की मांग: शाजापुर के प्रधानमंत्री कॉलेज में एबीवीपी ने की सफाई, 17 बोरी प्लास्टिक कचरा निकाला – shajapur (MP) News

महाविद्यालय प्रशासन से स्वच्छता व्यवस्था में सुधार की मांग:  शाजापुर के प्रधानमंत्री कॉलेज में एबीवीपी ने की सफाई, 17 बोरी प्लास्टिक कचरा निकाला – shajapur (MP) News


शाजापुर के प्रधानमंत्री कॉलेज में एबीवीपी ने सफाई की।

शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में ‘प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय’ अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर से लगभग 15 से 17 बोरी प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर बाहर निकाला।

.

कॉलेज कर्मचारियों पर सफाई न करने का लगाया आरोप

एबीवीपी के नगर मंत्री पवन गुर्जर ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज में 8 से 10 कर्मचारी नियुक्त होने के बावजूद उनकी सक्रियता अपेक्षित रूप से दिखाई नहीं देती।

एबीवीपी ने महाविद्यालय प्रशासन से स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है।

मालवा प्रांत SFD टोली सदस्य सुमित राठौर ने बताया कि SFD टोली हर रविवार को शाजापुर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान के अनुरूप ‘स्वच्छ शाजापुर’ का संदेश देना है।

इस अभियान में नगर इकाई के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Source link