महिला विश्व कप विजेता क्रांति गौड़ दमोह पहुंचीं: स्वदेशी मेले में मुख्य अतिथि बनी, पत्रकारों से नहीं की बातचीत; मंत्री-सांसद भी रहे मौजूद – Damoh News

महिला विश्व कप विजेता क्रांति गौड़ दमोह पहुंचीं:  स्वदेशी मेले में मुख्य अतिथि बनी, पत्रकारों से नहीं की बातचीत; मंत्री-सांसद भी रहे मौजूद – Damoh News


विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ शनिवार रात दमोह पहुंचीं। वह तहसील मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

.

इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी भी मौजूद रहे। क्रांति के दमोह पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि, सभी को यह अवसर नहीं मिल पाया।

देखिए तस्वीरें…

महिला क्रिकेटर ने मीडिया से बनाई दूरी

क्रांति गौड़ ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। कई प्रयासों के बावजूद उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की। अपने सुरक्षा घेरे में रहते हुए वह कुछ ही मिनटों बाद दमोह से रवाना हो गईं।

इससे पहले, क्रांति जबेरा में आयोजित एक विधायक प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। उन्हें मध्य प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ही आमंत्रित किया था। जबेरा से वह रात में दमोह के मेले में पहुंचीं और कुछ देर बाद अपने घर के लिए प्रस्थान कर गईं।



Source link