मुरैना में शनिवार रात करीब 9 बजे हाईवे 44 टेकरी से जौरा हाईवे 552 के बाईपास मार्ग पर बाबा पटिया बारे स्थान से पहले एक विशाल अजगर देखा गया। अजगर लगभग पांच फीट लंबा था, जिसे देखकर दोनों तरफ से गुजर रहे वाहन चालक रुक गए और ट्रैफिक ठहर गया।
.
108 एम्बुलेंस के चालक गोविंद जादौन, जो सबलगढ़ से ग्वालियर मरीज को छोड़कर लौट रहे थे, ने बताया कि रात करीब 9 बजे सुमावली इलाके के बीच सड़क पर अजगर दिखाई दिया। अजगर धीरे-धीरे सड़क पार कर रहा था और इस दौरान यात्री और वाहन चालक भयभीत नजर आए।
अजगर ने करीब 10 से 15 मिनट में सड़क पार की, इसके बाद ही ट्रैफिक सामान्य रूप से आगे बढ़ पाया। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से अजगर का वीडियो भी बनाया।
यह दृश्य सड़क पर मौजूद यात्रियों के लिए रोमांचक और डरावना दोनों ही साबित हुआ। लोग अजगर की लंबाई और उसके शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पार करने के तरीके से हैरान थे।
बीच सड़क पर अजगर