जिले की बिजुरी पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से लगभग 1 लाख रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन, धोखाधड़ी के पैसे से खरीदा गया एक नया मोबाइल और
.
यह मामला 14 नवंबर, 2025 को बिजुरी थाने में दर्ज किया गया था। फरियादी पन्नालाल नाई (55 वर्ष, निवासी माइनस कॉलोनी, बिजुरी) ने शिकायत की थी कि 9 नवंबर, 2025 को एक व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चुरा लिया। इसके बाद चोर ने उनके फोन पे का पासवर्ड बदलकर सेंट्रल बैंक खाते से लगभग 1 लाख रुपए निकाल लिए। फरियादी ने इसकी शिकायत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर भी की थी।
ऑनलाइन शिकायत के कारण जांच के दौरान फरियादी के बैंक खाते से हुए सभी संदिग्ध लेनदेन की जानकारी तुरंत मिल गई। पता चला कि ये सभी लेनदेन शहडोल जिले में हुए थे। पुलिस शहडोल भेजी गई।
वहां खाताधारकों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद अमलाई निवासी सूर्या उर्फ गणेश सोनी (पिता स्व. धर्मराज सोनी) की पहचान हुई। पुलिस ने उसे अमलाई से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने फोन पे का पिन बदला था
आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल में कोई लॉक नहीं था। मोबाइल की फोटो गैलरी में फरियादी के आधार कार्ड की तस्वीर मौजूद थी। आरोपी ने इसी आधार कार्ड का उपयोग करके फोन पे का पिन रीसेट किया और फिर फोन पे के माध्यम से फरियादी के खाते से सारी रकम निकाल ली।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सूर्या उर्फ गणेश सोनी एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जिला शहडोल और जीआरपी थाना शहडोल में चोरी के सात से अधिक मामले दर्ज हैं। वह चलती ट्रेन में पॉकेटमारी और चोरी का आदतन अपराधी है।